लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चार टीकों का क्लिनिकल परीक्षण चल रहा है: डीसीजीआई

By भाषा | Updated: December 20, 2020 00:46 IST

Open in App

प्रयागराज, 19 दिसंबर भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय को जानकारी दी कि कोविड-19 के चार टीकों का क्लिनिकल परीक्षण चल रहा है और जब सुरक्षा के आंकड़े अनुकूल पाए जाएंगे और विषय विशेषज्ञ समिति इसकी समीक्षा कर लेगी तब इसे मंजूरी देने पर निर्णय किया जाएगा। साथ ही कहा कि किसी भी टीके की मंजूरी के लिए सटीक तिथि और समय इस चरण में नहीं बताया जा सकता।

डीसीजीआई द्वारा यह जानकारी न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की पीठ के समक्ष दी गई जो उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रसार पर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

प्रयागराज में आगामी माघ मेला के दौरान महामारी फैलने के जोखिम पर अदालत ने कहा, “यह अदालत अधिक समग्र दिशानिर्देशों की इच्छा रखती है जिससे यह सुनिश्चित होगा कि मेले के दौरान प्रयागराज शहर में आने वाले लोग किसी भी प्रकार से अपने साथ कोविड-19 का संक्रमण लेकर ना आएं।”

अदालत मामले की अगली सुनवाई सात जनवरी 2021 को करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान