लाइव न्यूज़ :

क्लीनिकल ट्रायल से मिला संकेत भारत के टीके कोविड-19 के नये प्रकारों के खिलाफ प्रभावी: आईसीएमआर

By भाषा | Updated: February 19, 2021 13:36 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 फरवरी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि चल रहे क्लीनिकल ट्रायल के अंतरिम परिणामों से संकेत मिला है कि स्वदेशी कोविड-19 टीके ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में सामने आये कोरोना वायरस के नये प्रकारों के खिलाफ प्रभावी होंगे।

भार्गव ने बृहस्पतिवार को यहां स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, केरल सरकार द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार ‘केरल हेल्थ: मेकिंग द एसडीजी ए रियलिटी’ को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटेन में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकार के खिलाफ कोवैक्सीन की क्षमता को लेकर एक पेपर प्रकाशन के लिए स्वीकार किया गया है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के प्रकारों के मामले में, इन दोनों देशों के यात्रियों से एकत्र किए गए नमूनों से उत्परिवर्तित वायरस को अलग करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि कोवैक्सीन बीबी152 का तीसरा क्लीनिकल ट्रायल पूरा हो गया है क्योंकि इस कवायद में में शामिल सभी 25,800 स्वयंसेवकों को दोनों खुराक दे दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरिम विश्लेषण रिपोर्ट एक हफ्ते में आ जानी चाहिए।’’

डॉ. भार्गव ने बताया कि कोविड-19 प्रकोप के खिलाफ शुरुआत से ही महामारी के प्रसार को नियंत्रण में रखने की अपनी प्रतिक्रिया के तहत भारत ने इस अवधि का उपयोग सरकारी और निजी दोनों चिकित्सा बुनियादी ढांचे की क्षमता को बढ़ाने के लिए किया।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और इटली सहित कई यूरोपीय देशों के विपरीत भारत सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने के विचार के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि उन पश्चिमी देशों में जिन्होंने महामारी को फैलने दिया, उनकी स्थिति को देखते हुए यह निर्णय सही साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, भारत ने न केवल घरेलू उपयोग के लिए अपने चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ाया बल्कि बड़े पैमाने पर टीके और उपचार किट निर्यात करने के स्तर पर भी पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए