लाइव न्यूज़ :

नीतीश की सीढ़ी पर चढ़कर भाजपा बिहार में बड़े भाई की भूमिका में आई : उमा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 21:04 IST

Open in App

भोपाल, 11 नवंबर भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीढ़ी पर चढ़कर ही भाजपा उस राज्य की राजनीति में छोटे भाई से बड़े भाई की भूमिका में आई है।

यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद वहां भाजपा का मुख्यमंत्री होना चाहिए, उमा भारती ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इसमें मुझे पड़ना नहीं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव हुआ है और अगर आपको पता हो कि उनका नेतृत्व मैंने ही घोषित किया था जब वर्ष 2005 में पार्टी की महासचिव थी और बिहार की प्रभारी थी। और उसके बाद हम वहां सरकार बना पाए थे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम छोटे भाई से बड़े भाई की भूमिका में नीतीश की सीढ़ी चढ़कर ही आ पाए हैं। इसलिए जिस सीढ़ी को आप चढ़कर आए हैं, उसी को आप गिरा नहीं सकते। इसलिए नीतीश स्वयं तय करेंगे।’’

उमा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं कहा कि वह हमारे नेता होंगे और पार्टी ने भी कहा कि नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अब आगे क्या स्थितियां बनती है, ये नीतीश ही तय कर सकते हैं, क्योंकि मोदी तो तय कर चुके कि नीतीश हमारे मुख्यमंत्री होंगे।’’

उमा ने कहा, ‘‘मुझे खुशी होगी कि नीतीश वहां (बिहार) के मुख्यमंत्री हों, क्योंकि नीतीश की सीढ़ी चढ़कर ही पार्टी छोटे भाई से बड़े भाई की भूमिका में आई है। एक बार जब आप छोटे भाई से बड़े भाई की भूमिका में आ जायें और फिर वो सीढ़ी को त्याग दें तो जनता भी माफ नहीं करती है।’’

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की तारीफ की। उमा ने कहा, ‘‘तेजस्वी बहुत अच्छा लड़का है। लेकिन बिहार बाल-बाल बचा। तेजस्वी सरकार चला ही नहीं सकते थे। सरकार चलाने का काम लालू को करना था …. जैसा (मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता) दिग्विजय सिंह ने यहां (मध्यप्रदेश का) बंटाधार कर दिया कमलनाथ का, वैसे ही स्थिति वहां (बिहार) उत्पन्न कर देते।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में ही बिहार का भला है।

बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत प्राप्त कर बहुमत हासिल कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह