लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा को प्रोत्साहित करेगी ‘क्लाइमेट इक्विटी मॉनिटर’ :यादव

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर वैज्ञानिक पहल ‘क्लाइमेट इक्विटी मॉनिटर’ की शुरुआत रविवार को की गई। इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इससे साक्ष्य आधारित दृष्टिकोण से जलवायु परिवर्तन के अहम मुद्दे पर चर्चा को प्रोत्साहन मिलेगा।

निगरानी की यह पहल दुनियाभर में जलवायु कार्रवाई, उत्सर्जन में असमानताएं, ऊर्जा एवं संसाधन उपयोग के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समानता का आकलन करने के लिए और विभिन्न देशों में चल रही जलवायु संबंधी नीतियों के लिए ऑनलाइन मंच उपलब्ध करवाती है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि इस वेबसाइट का उद्देश्य कई विकसित देशों और वैश्विक गैर सरकारी संगठनों द्वारा दिए गए विमर्श को खारिज करना है जिनका ध्यान लगातार इस बात पर रहता है कि विकासशील देशों को क्या करना चाहिए और वे लगातार और अधिक प्रतिबद्धता तथा कार्रवाई की मांग करते रहते हैं।

यादव ने इस वेबसाइट के पीछे अनुसंधानकर्ताओं की टीम, चेन्नई में एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन में क्लाइमेट चेंज ग्रुप और बेंगलुरु में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में नेचुरल साइंसेस ऐंड इंजीनियरिंग विभाग को तथा अन्य स्वतंत्र अनुसंधानकर्तओं को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित