लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती, भारत इससे निपटने के लिए प्रतिबद्ध: यादव

By भाषा | Updated: September 13, 2021 15:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती है और भारत इससे निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत-अमेरिका पर्यावरण स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 के तहत जलवायु कार्रवाई एवं वित्तीय संग्रहण संवाद (सीएएफएमडी) की शुरुआत करते हुए यादव ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। पर्यावरण के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन एफ केरी इसकी शुरुआत के लिए रविवार को नयी दिल्ली पहुंचे।

यादव ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी से पर्यावरण का नुकसान रोकने की दिशा में प्रयासों को मजबूती मिलेगी। यादव ने कहा, ‘‘आज से शुरू एजेंडा-2030 भागीदारी के तहत यह संवाद दोनों देशों को वित्तपोषण पहलुओं को रेखांकित करते हुए जलवायु परिवर्तन पर सहयोग को बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।’’ मंत्री ने कहा कि भारत पहले से ही वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह वार्ता न केवल पर्यावरण पर भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करेगी बल्कि यह प्रदर्शित करने में भी मदद करेगी कि कैसे दुनिया राष्ट्रीय परिस्थितियों और सतत विकास प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए समावेशी और लचीले आर्थिक विकास के साथ तेजी से कदम उठा सकती है।’’

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान करते हुए केरी ने कहा कि अधिक विनाशकारी परिणामों से बचने के लिए जल्द कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘बाढ़, जंगल की आग, रिकॉर्ड तोड़ बारिश हर जगह हो रही है और तापमान गर्म होने के संबंध में 1.5 डिग्री की सीमा को बनाए रखने तथा अधिक विनाशकारी परिणामों से बचने के लिए, हमें अभी और कार्य करने चाहिए।’’ केरी ने यह भी कहा कि ऊर्जा के बदलते क्षेत्र में निवेश करने का यह एक अच्छा समय है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अप्रैल 2021 में पर्यावरण पर शिखर सम्मेलन में भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी को शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो