लाइव न्यूज़ :

गर्मी की वजह से होने वाली मौतों के मामलों में जलवायु परिवर्तन भी एक कारण : अध्ययन

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून मानव प्रेरित जलवायु परिवर्तन, पिछले तीन दशकों में गर्मी की वजह होने वाली सभी मौतों में एक तिहाई से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार है। एक अध्ययन में इस बारे में बताया गया है।

यह शोध सोमवार को ‘नेचर क्लाइमेट चेंज’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें 43 देशों में 732 स्थानों से आंकड़े लिये गये हैं जो पहली बार गर्मी की वजह से मृत्यु के बढ़ते खतरे में मानवजनित जलवायु परिवर्तन के वास्तविक योगदान को दिखाता है।

ब्रिटेन में लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन (एलएसएचटीएम) और स्विट्जरलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ बर्न के शोधकर्ताओं ने पाया कि हाल के गर्मी के मौसमों में गर्मी की वजह से होने वाली सभी मौतों के 37 प्रतिशत मामले में गर्म होती धरती का जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार है।

मानव प्रेरित जलवायु परिवर्तन से होने वाली मौत का प्रतिशत सबसे अधिक मध्य एवं दक्षिण अमेरिका के देशों जैसे कि इक्वाडोर और कोलंबिया में 76 प्रतिशत तक और दक्षिण-पूर्व एशिया में 48 प्रतिशत और 61 प्रतिशत के बीच है।

ये निष्कर्ष इस बात के सबूत हैं कि भविष्य में गर्मी की वजह से होने वाले प्रतिकूल परिणाम से आबादी को बचाने के लिए जलवायु परिवर्तन की रोकथाम को लेकर सख्त नीति अपनाने की जरूरत है।

अध्ययन की प्रथम लेखक यूनिवर्सिटी ऑफ बर्न से एना एम विसेडो-कैबेरा ने कहा, ‘‘हमें आशंका है की अगर हमने जलवायु परिवर्तन के बारे में कुछ नहीं किया तो इससे मौत के प्रतिशत में और इजाफा होगा।’’

कैबेरा ने कहा, ‘‘अब तक औसत वैश्विक तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है और यह सिर्फ एक अंश मात्र है, लेकिन अगर इसमें ऐसे ही इजाफा होता रहा तो इसके क्या परिणाम हो सकते हैं, हमें इस बात को समझना होगा।’’

अध्ययन में मौसम की पिछली स्थितियों का अध्ययन किया गया है।

एलएसएचटीएम में प्रोफेसर और अध्ययन के वरिष्ठ लेखक एंटोनियो गैसपारिनी ने कहा, ‘‘यह जलवायु परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य खतरों को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अध्ययन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल