लाइव न्यूज़ :

पर्याप्त वित्तीय सहायता मिलने पर जलवायु कार्रवाई की गति तेज की जा सकती है: यादव

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि विकासशील देशों को पर्याप्त वित्तीय और तकनीकी सहायता मिलने पर ही जलवायु कार्रवाई की गति तेज हो सकती है।

यादव ने 16वें जी20 शिखर सम्मेलन 2021 में पर्यावरण मंत्रिस्तरीय बैठक के दूसरे दिन डिजिटल रूप से शामिल होते हुए दोहराया कि विकासशील देशों को किया गया मदद का वादा पूरा नहीं किया गया है।

पर्यावरण मंत्रालय के एक ट्वीट में मंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘जिस समर्थन का वादा किया गया था, जिसके आधार पर विकासशील देशों ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं और पेरिस समझौते की पुष्टि की है, अभी पूरा नहीं गया है। हम पाते हैं कि वैश्विक जलवायु महत्वाकांक्षा और जलवायु नेतृत्व के लिए नए मानक प्रस्तावित किए जा रहे हैं।’’

यादव के हवाले से कहा गया है, ‘‘भारत ने कहा कि जलवायु कार्रवाई की गति को तभी तेज किया जा सकता है जब वित्त और प्रौद्योगिकी सहित कार्यान्वयन के माध्यम से पर्याप्त समर्थन प्राप्त हो।’’

इटली के नेपल्स में आयोजित दो दिवसीय जी20 पर्यावरण मंत्रिस्तरीय बैठक में यादव ने डिजिटल रूप से भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos