लाइव न्यूज़ :

सरकारी नौकरी के लिए फर्जी अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र जमा करने पर क्लर्क बर्खास्त

By भाषा | Updated: January 31, 2021 16:01 IST

Open in App

मलकानगिरि (ओडिशा), 31 जनवरी मलकानगिरि जिला प्रशासन ने नौकरी में भर्ती के समय अनुसूचित जनजाति का फर्जी प्रमाण पत्र जमा करने के आरोप में एक वरिष्ठ लिपिक को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उप जिलाधिकारी दुर्गा प्रसाद डोरा ने संवाददाताओं से बताया कि जिला कलेक्टर वाई विजय ने शनिवार को लक्ष्मीप्रिया बेहरा को जिला कल्याण विभाग में लिपिक पद से बर्खास्त कर दिया क्योंकि ऐसा पता चला है कि उन्होंने नौकरी पाने के लिए अनुसूचित जनजाति का फर्जी प्रमाण पत्र जमा किया था।

शिकायत के आधार पर संभागीय राजस्व आयुक्त (आरडीसी) दक्षिणी संभाग ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। जांच में पता चला कि बेहरा 24 साल पहले फर्जी जनजाति प्रमाण पत्र के आधार पर सेवा में शामिल हुईं थीं। वह संबंधित समुदाय से ताल्लुक नहीं रखती हैं। सेवा अवधि के दौरान उन्हें पदोन्नति भी मिली थी।

बेहरा कालाहांडी जिले से ताल्लुक रखती हैं और अनुसूचित जनजाति के एक व्यक्ति से शादी करने के बाद उन्होंने जूनागढ़ तहसीलदार से जनजाति प्रमाण पत्र हासिल किया। बेहरा से संपर्क नहीं हो पाया है क्योंकि वह छुट्टी पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है