नयी दिल्ली, आठ जून राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इस बारे में बताया।
मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 45 प्रतिशत दर्ज किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।