दिल्ली में सुबह आसमान रहा साफ

By भाषा | Updated: May 24, 2021 10:17 IST2021-05-24T10:17:48+5:302021-05-24T10:17:48+5:30

Clear morning sky in delhi | दिल्ली में सुबह आसमान रहा साफ

दिल्ली में सुबह आसमान रहा साफ

नयी दिल्ली, 24 मई राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उसने बताया कि पिछले सप्ताह तीन दिन बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के बाद अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने और इस सप्ताह आसमान के मुख्यतौर पर साफ रहने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Clear morning sky in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे