लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने कहा- स्वच्छता जन आंदोलन बन गया है

By भाषा | Updated: December 8, 2019 01:31 IST

दिल्ली छावनी क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि बच्चे ‘स्वच्छता’ के दूत बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ एक जन आंदोलन बन गया है जो मोदी सरकार की एक ‘‘बड़ी उपलब्धि’’ है।अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छता’ का अभियान चलाया है जिसे ‘स्वच्छाग्रह’ के तौर पर जाना जाता है और इसकी सफलता देशभर में देखी जा रही है।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ एक जन आंदोलन बन गया है जो मोदी सरकार की एक ‘‘बड़ी उपलब्धि’’ है। दिल्ली छावनी क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि बच्चे ‘स्वच्छता’ के दूत बन गए हैं। उन्होंने प्लॉगिंग (सैर करते या दौड़ते वक्त कचरा बीनने) जागरूकता पर विशेष अभियान को भी हरी झंडी दिखाई और कहा कि लोग प्लास्टिक इस्तेमाल करने के नकारात्मक पहलू को समझ गए हैं।

बाद में उन्होंने इस अभियान में भाग भी लिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘स्वच्छता अभियान’ में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सिंह ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए एक अभियान चलाया था जिसे हम ‘सत्याग्रह’ आंदोलन के नाम से जानते हैं।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छता’ का अभियान चलाया है जिसे ‘स्वच्छाग्रह’ के तौर पर जाना जाता है और इसकी सफलता देशभर में देखी जा रही है।’’ केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अपनी दिनचर्या में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने को कहा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक स्कूली छात्रों सहित 3,000 से अधिक लोगों ने प्लॉगिंग और एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को एकत्र करने के अभियान में हिस्सा लिया। रक्षामंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश में 10.60 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं, अब एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने की बारी है।

उन्होंने अपील की, ‘‘चलें हम एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता पैदा करें।’’ मंत्रालय ने कहा कि उसने शनिवार को पूरे देश में 400 से अधिक स्थानों पर प्लॉगिंग कार्यक्रम आयोजित किया। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सेना के तीनों अंगो, भारतीय तटरक्षक गार्ड, रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम, आयुध कारखाना बोर्ड (ओएफबी), छावनी बोर्ड, नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी), सीमा सड़क संगठन और रक्षा से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए।

बयान में कहा गया कि वृहद पैमाने पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करने और परिवेश को साफ रखने के लिए जागरूक करना था। इस कार्यक्रम के लिए नारा था ‘‘ प्लास्टिक से रक्षा-स्वच्छता ही सुरक्षा।’’ 

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया