यमुना घाट पर चलाया गया सफाई अभियान : एनएमसीजी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:36 IST2021-10-02T22:36:05+5:302021-10-02T22:36:05+5:30

Cleanliness drive launched on Yamuna Ghat: NMCG | यमुना घाट पर चलाया गया सफाई अभियान : एनएमसीजी

यमुना घाट पर चलाया गया सफाई अभियान : एनएमसीजी

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना घाट पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर एक सफाई अभियान का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक गंगा विचार मंच, ट्री क्रेज फाउंडेशन, गंगा समग्र, यमुना मिशन, स्थानीय नगर निकायों आदि सहित एनएमसीजी के स्वयंसेवकों, हितधारकों और भागीदारों ने इस सफाई अभियान में भाग लिया।

एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने न केवल गंगा बल्कि उसकी सहायक नदियों को फिर से जीवंत करने के महत्व पर जोर दिया ताकि नदी को उसके पुराने स्वरूप में वापस लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि गंगा की सहायक नदियों जैसे यमुना, हिंडन, राम गंगा, कोसी आदि की सफाई नमामि गंगे कार्यक्रम का हिस्सा है और इससे संबंधित कई परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cleanliness drive launched on Yamuna Ghat: NMCG

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे