लाइव न्यूज़ :

"स्वच्छता और स्वास्थ्य की सजगता", सामाजिक अभियान और आदत बन गई: नकवी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि "स्वच्छता और स्वास्थ्य की सजगता" अब सामाजिक अभियान और आदत बन गई है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में "पोषण अभियान" कार्यक्रम में नकवी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मानवता की इस मूलभूत जरूरत को प्राथमिकता दी, इसीलिए "स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत" का अभियान एक जन आंदोलन बन गया है।

यहां जारी बयान के मुताबिक, नकवी ने कहा, ‘‘आज हम ड्रोन टेक्नोलॉजी भी विकसित कर रहे हैं तो उसका भी इस्तेमाल "हेल्थ के लिए हो रहा है, हमले के लिए नहीं "। "पोषण अभियान", दफ्तरों और दीवारों से निकल कर लोगों के घर-आंगन का हिस्सा बन गया है। आज लोग, पोषण के महत्व और जरूरत को समझ रहे हैं, स्वीकार कर परिवार को तंदुरुस्त बना रहे हैं।’’

नकवी ने कहा, ‘‘हमारे लिए चिंता और शर्म की बात है कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी कुपोषण से समाज प्रभावित हो। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए प्राथमिकता दी है।’’

नकवी ने कहा कि आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है और अभी तक रिकॉर्ड लगभग 80 करोड़ लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित