लाइव न्यूज़ :

गंगा की सफाई सिर्फ सरकार का काम नहीं बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है: जल शक्ति मंत्री

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि समाज को यह सोचने की जरूरत है कि गंगा नदी की सफाई उसकी अपनी जिम्मेदारी है और इसे मात्र सरकार के काम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

गंगा उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को स्वयं को पर्यावरण का संरक्षक समझना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इस पर्यावरण के संरक्षक की भूमिका हमारी है। हमें इसे बेहतर बनाने और अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत है और इसे और खराब नहीं करना है। समाज को यह सोचने की जरूरत है कि गंगा नदी की सफाई करना उसकी जिम्मेदारी है, न कि यह सिर्फ सरकार का काम है।’’

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गंगा की सफाई की दिशा में काफी काम करने की जरूरत है। रिजिजू ने कहा, ‘‘अगले तीन से चार वर्ष में मुझे विश्वास है कि स्वच्छ गंगा मिशन सफल होगा। एक भारतीय के रूप में मेरा मानना ​​है कि गंगा का कायाकल्प और सफाई देश में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नमामि गंगे (राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन) केवल सामान्य सरकारी काम नहीं है, बल्कि एक मिशन है और इसके तहत किए गए कार्य हमें प्रेरित करते हैं।’’ सरकार ने तीन दिवसीय ‘गंगा उत्सव-द रिवर फेस्टिवल 2021’ मनाया, जिसमें गंगा नदी के कायाकल्प की दिशा में विभिन्न पक्षों और सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर ध्यान दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग