लाइव न्यूज़ :

गंगा को स्वच्छ करना सरकार के लिए काफी अहम है: जल शक्ति मंत्री

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सोमवार को कहा कि गंगा की सफाई सरकार के लिए काफी अहम है क्योंकि पवित्र नदी भारत की आर्थिक गतिविधियों की आधार रही है।

शेखावत ने गंगा उत्सव में कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) आम आदमी को नदी से जोड़ने में कामयाब रहा है। उन्होंने यहां आयोजित गंगा उत्सव में यह बात कही । उन्होंने कहा, “हमने गंगा को आम आदमी से जोड़ने में कामयाबी हासिल की है और इसे एनएमसीजी के तहत जन आंदोलन बनाया है। गंगा की सफाई की प्रक्रिया को अंजाम देने में करोड़ों लोग अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “गंगा भारत की आर्थिक गतिविधि की नींव रही है और देश की 40 प्रतिशत आबादी की आजीविका गंगा पर निर्भर है जो हमारे लिए इसकी सफाई को अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है।”

शेखावत ने कहा कि भारत एक विविध देश है और गंगा जैसी नदियां लोगों को बांधती हैं और एकजुट करती हैं, इसलिए उनके प्रति “हमारी प्रतिबद्धता जरूरी है।”

जल शक्ति सचिव पंकज कुमार ने कहा कि एनएमसीजी की वजह से जमीनी स्तर पर काफी सुधार देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पानी की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। कुमार ने यह भी कहा कि सरकार नदियों की सफाई का विस्तार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos