लाइव न्यूज़ :

रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी ने शौचालय के नल से पेयजल टंकी में भरा पानी, स्टेशन मास्टर निलंबित

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:01 IST

Open in App

मंदसौर (मप्र), सात मार्च मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गरोठ रेलवे स्टेशन पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी द्वारा शौचालय के नल से प्लास्टिक पाइप जोड़कर पेयजल टंकी में पानी भरने के मामले में वहां के स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। रेवले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

गरोठ रेलवे स्टेशन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित है और यह स्टेशन कोटा रेल मंडल में आता है।

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक मार्च को गरोठ रेलवे स्टेशन पर निजी कंपनी में कार्यरत सफाईकर्मी ने शौचालय के नल से प्लास्टिक पाइप जोड़ दिया और पेयजल टंकी में पानी भर दिया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में हमने सख्त कार्रवाई करते हुये गरोठ के स्टेशन मास्टर चौथमल मीणा को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है और सफाईकर्मी को उसी दिन सेवा से हटा दिया गया है ।

उन्होंने कहा कि पता लगने पर स्टेशन मास्टर मीणा ने तुरंत पेयजल की टंकी की सफाई करवाई और फिर से शुद्ध पानी से टंकी को भरवाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां