लाइव न्यूज़ :

"स्वच्छ सर्वेक्षण 2020" के नतीजों में चौथी बार देश के सबसे साफ-सुथरे शहर का आवार्ड लेने को तैयार इंदौर, शहर की बढ़ रही है कचरे से कमाई

By भाषा | Updated: August 19, 2020 16:04 IST

वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण "स्वच्छ सर्वेक्षण 2020" के नतीजों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा की जानी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के सबसे साफ सुथरे शहर मामले में इंदौर ने इस सर्वेक्षण में 2017, 2018 और 2019 में पहला स्थान हासिल किया था। 2016 के सर्वेक्षण में कर्नाटक का मैसूरू शहर पहले स्थान पर रहा था। देश के 4,242 शहरों में किये गये "स्वच्छ सर्वेक्षण 2020" में कुल 1.9 करोड़ नागरिकों ने अपनी राय देकर भागीदारी की है।

इंदौर"स्वच्छ सर्वेक्षण 2020" में लगातार चौथी बार देश के सबसे साफ-सुथरे शहर का खिताब हासिल करने की उम्मीद कर रहे इंदौर शहर में कचरे के प्रसंस्करण से भी नगर निकाय की कमाई में इजाफा हो रहा है।

वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण "स्वच्छ सर्वेक्षण 2020" के नतीजों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा किये जाने से एक दिन पहले बुधवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) की आयुक्त प्रतिभा पाल ने "पीटीआई-भाषा" से कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि इंदौर के मेहनती सफाई कर्मियों, जागरूक नागरिकों और जन प्रतिनिधियों की मदद से हम लगातार चौथी बार स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहेंगे और इस तरह सफाई का चौका लगाने का हमारा नारा साकार होगा।"

उल्लेखनीय है कि इंदौर ने इस सर्वेक्षण में 2017, 2018 और 2019 में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं, 2016 के सर्वेक्षण में कर्नाटक का मैसूरू शहर पहले स्थान पर रहा था। देश के 4,242 शहरों में किये गये "स्वच्छ सर्वेक्षण 2020" में कुल 1.9 करोड़ नागरिकों ने अपनी राय देकर भागीदारी की है।

इस बीच, केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के लिये आईएमसी के सलाहकार असद वारसी ने बताया कि 31 मार्च को खत्म वित्तीय वर्ष 2019-20 में गीले और सूखे कचरे के प्रसंस्करण से शहरी निकाय की कमाई 50 फीसद बढ़कर करीब छह करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। वित्तीय वर्ष 2018-19 में कचरा प्रसंस्करण से आईएमसी ने लगभग चार करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

वारसी ने बताया कि सूखे कचरे के लिये आईएमसी ने कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से संपन्न स्वचालित प्रसंस्करण संयंत्र लगाया है। इस संयंत्र के जरिये सूखे कचरे में से कांच, प्लास्टिक, कागज, गत्ता, धातु आदि पदार्थ अलग-अलग बंडलों के रूप में बाहर निकल जाते हैं। उन्होंने बताया कि गीले कचरे के प्रसंस्करण से आईएमसी बायो-सीएनजी और कम्पोस्ट खाद बना रहा है।

गीले कचरे के प्रसंस्करण के लिये आईएमसी सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर शहर के देवगुराड़िया क्षेत्र में 500 टन क्षमता का नया बायो-सीएनजी संयंत्र लगा रहा है। वारसी ने बताया कि नये संयंत्र में एक निजी कम्पनी करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जबकि आईएमसी को इस इकाई के लिये जगह और प्रसंस्करण के लिये गीला कचरा भर मुहैया कराना होगा। उन्होंने बताया कि करार के मुताबिक संयंत्र लगाने वाली निजी कम्पनी गीले कचरे के प्रसंस्करण से होने वाली आय में से आईएमसी को हर साल एक करोड़ रुपये का प्रीमियम अदा करेगी।

वारसी ने बताया, "हमें उम्मीद है कि अगले वित्तीय वर्ष 2021-22 में अलग-अलग संयंत्रों में गीले और सूखे कचरे के प्रसंस्करण से आईएमसी की कमाई बढ़ कर 10 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जायेगी।" अधिकारियों ने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले शहर में आईएमसी ने हर रोज तकरीबन 1,200 टन कचरे का अलग-अलग तरीकों से सुरक्षित निपटारा करने की क्षमता विकसित की है। इसमें 550 टन गीला कचरा और 650 टन सूखा कचरा शामिल है। 

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह