लाइव न्यूज़ :

दुनिया भर में केवल आधे स्कूलों में कक्षा में पढ़ाई फिर से शुरू : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 10, 2021 14:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में स्कूल बंद होने के 19 महीने बाद, केवल आधे स्कूलों ने कक्षाओं में पढ़ाई फिर से शुरू की है, जबकि लगभग 34 प्रतिशत स्कूल मिश्रित शिक्षण माध्यम यानी कक्षा में बुलाकर और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से पढ़ाई पर निर्भर हैं। कोविड-19 वैश्विक शिक्षा रिकवरी ट्रैकर से यह जानकारी मिली है।

इस ट्रैकर को संयुक्त रूप से जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, विश्व बैंक और यूनिसेफ द्वारा 200 से अधिक देशों में स्कूलों को फिर से खोलने और कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य लाभ की योजना बनाने के प्रयासों पर नजर रखकर देशों के निर्णय लेने में सहायता के लिए बनाया गया है।

पता लगाए गए आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में 80 फीसदी स्कूल नियमित सत्रों का संचालन कर रहे हैं। उनमें से, 54 प्रतिशत व्यक्तिगत रूप से शिक्षण की तरफ लौट गए हैं, 34 प्रतिशत मिश्रित शिक्षण पर निर्भर हैं, जबकि 10 प्रतिशत दूरस्थ शिक्षा दे रहे हैं और दो प्रतिशत में किसी तरह से पढ़ाई नहीं हो रही है।

ट्रैकर ने उल्लेख किया कि केवल 53 प्रतिशत देश टीकाकरण करा चुके शिक्षकों को प्राथमिकता दे रहे हैं वहीं, विश्व बैंक ने सिफारिश की है कि देशों को स्कूलों को फिर से खोलने से पहले अपनी आबादी या स्कूल के कर्मचारियों को पूरी तरह से टीका लगाने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए।

विश्व बैंक की शिक्षा टीम की एक रिपोर्ट में कहा गया, “शिक्षा की बहाली को बढ़ावा देने के लिए, जहां संभव हो, टीकाकरण के लिए शिक्षकों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए लेकिन यह भी मानना चाहिए कि पर्याप्त सुरक्षा कदमों के जरिए टीकाकरण के बिना भी सुरक्षित रूप से स्कूलों को फिर से खोलने के तरीके हैं।”

इसने कहा, “यह देखते हुए कि दुनिया भर में फिर से खुले स्कूलों ने आसान एवं तुलनात्मक रूप से किफायती संक्रमण नियंत्रण रणनीतियां जैसे मास्क, वेंटिलेशन और शारीरिक दूरी के साथ स्कूलों में संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोका है और यह ध्यान में रखते हुए कि ज्यादातर देशों में व्यापक टीकाकरण आने वाले कई महीनों में संभावित नहीं है और इस कारण स्कूलों को तब तक बंद रखना जब तक कि सभी कर्मचारियों को टीका न लग जाए, यह संक्रमण को कम करने के लिहाज से कोई फायदा नहीं देगा लेकिन बच्चों के लिए यह संभवत: महंगा साबित हो सकता है।’’

विश्व बैंक स्कूलों को फिर से खोलने और दुनिया भर में स्कूलों के लंबे समय तक बंद रहने से जुड़े जोखिमों का मूल्यांकन करने की वकालत करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो