80 साल की उम्र में शास्त्रीय गायिका विदुषी सविता देवी का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 14:54 IST2019-12-21T14:54:06+5:302019-12-21T14:54:06+5:30

सविता देवी के बेटे अजय महाराज ने कहा कि कुछ दिन से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Classical singer Vidushi Savita Devi dies at the age of 80 | 80 साल की उम्र में शास्त्रीय गायिका विदुषी सविता देवी का निधन

उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक अद्वितीय गायक के रूप में खुद को स्थापित किया।

Highlightsअजय ने कहा, "जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी तबीयत बहुत गंभीर थी।विदुषी सविता देवी पद्मश्री से सम्मानित दिवंगत सिद्धेश्वरी देवी की बेटी और शिष्या थीं।

मशहूर भारतीय शास्त्रीय गायिका विदुषी सविता देवी का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।

सविता देवी के बेटे अजय महाराज ने कहा कि कुछ दिन से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अजय ने कहा, "जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी तबीयत बहुत गंभीर थी। उन्हें कड़ी निगरानी में जीवन रक्षक प्रणाली और आईसीयू में रखा गया। सुबह करीब 10 बजकर 52 मिनट पर उनका निधन हो गया।"

विदुषी सविता देवी पद्मश्री से सम्मानित दिवंगत सिद्धेश्वरी देवी की बेटी और शिष्या थीं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक अद्वितीय गायक के रूप में खुद को स्थापित किया। उन्होंने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए बनारस घराने (पुरबंग) में विभिन्न अर्ध-शास्त्रीय विधाओं जैसे ठुमरी, दादरा, चैती, कजरी और तप्पा की बारीकियां सीखीं।

Web Title: Classical singer Vidushi Savita Devi dies at the age of 80

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे