लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में डेढ़ साल बंद रहने के बाद कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर में कक्षाएं बहाल

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:52 IST

Open in App

मुंबई, 20 अक्टूबर महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले डेढ़ साल से बंद रहे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के परिसरों को विद्यार्थियों के लिए बुधवार को फिर से खोल दिया गया।

राज्य सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार कक्षाओं में सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों को बैठने की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ली हों। ऐसे में जो छात्र कक्षा में प्रत्यक्ष मौजूदगी की शर्त पूरी नहीं करते हैं, उनके लिए ज्यादातर कॉलेजों ने ऑनलाइन कक्षाओं के विकल्प खुले रखे हैं।

पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा था कि राज्य के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय 20 अक्टूबर से ऑफलाइन कक्षाएं (कक्षा में विद्यार्थियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी) आयोजित कर सकते हैं और कक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों का टीके की दोनों खुराक लिया होना अनिवार्य है। इससे पहले राज्य में चार अक्टूबर को पांचवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी विद्यालय खोल दिए दिए गए थे। राज्य में महामारी की वजह से पिछले डेढ़ साल से विद्यालय बंद थे।

मंगलवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,638 नए मामले सामने आए और 49 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,94,820 और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,865 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर