लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में आठवीं और 11वीं के छात्रों की कक्षाएं 21 अक्ट्रबर से होंगी स्कूल परिसर में

By भाषा | Updated: October 15, 2021 12:37 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में आठवीं और 11वीं के छात्रों की कक्षाएं 21 अक्टूबर से स्कूल परिसर में होंगी। कोविड-19 के कम होते मामलों के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, राज्य में नौवीं और 12वीं के छात्रों की कक्षाएं स्कूल परिसर में पहले ही हो रही हैं।

स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री एसआर दास ने कहा, ‘‘ राज्य में कोविड-19 के मामले कम हो रहे हैं। हम 21 अक्टूबर से आठवीं और 11वीं की कक्षाएं भी स्कूल परिसर में शुरू करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पहली से सातवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया है।

दुर्गा पूजा और कुमार पूर्णिमा के अवसर पर नौ अक्टूबर से स्कूल बंद हैं, जो अब 21 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे।

ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 521 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 10,33,809 हो गए थे। वहीं, छह और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,274 हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच