लाइव न्यूज़ :

मप्र के स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं अगले साल 31 मार्च तक बंद रहेगी: मुख्यमंत्री चौहान

By भाषा | Updated: December 5, 2020 18:51 IST

Open in App

भोपाल, पांच दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अगले साल 31 मार्च तक बंद रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने यहां शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इस शैक्षणिक वर्ष में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिये कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी और विद्यार्थियों का मूल्यांकन परियोजन कार्य के आधार पर किया जायेगा।

जनसंपर्क विभाग की एक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोविड के चलते प्रदेश में कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। आगामी शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों का परियोजना कार्य के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी तथा इनकी कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ होंगी। कक्षा 09 एवं 11 के विद्यार्थियों को सप्ताह में एकया दो दिन स्कूल बुलाया जाएगा।

इससे पहले प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि प्रदेश में 9 वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं को 21 सितंबर से कोविड-19 के सख्त दिशानिर्देशों के तहत फिर से खोला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है