लाइव न्यूज़ :

बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा कराई जानी चाहिए : आरएसएस से संबद्ध निकाय ने कहा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध एक निकाय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जानी चाहिए। इसने साथ ही, छात्रों को वैकल्पिक प्रश्न देने तथा उन्हें घर से परीक्षा देने की अनुमति प्रदान करने या केवल दो-तीन विषयों की परीक्षा लेने जैसे कई विकल्प सुझाए।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (एसएसयूएन) के संगठन सचिव अतुल कोठारी ने मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर संबंधित स्कूलों में विभिन्न पालियों में परीक्षाएं कराने और इसके लिए बाहर से शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का पक्ष लिया।

उन्होंने उनसे ‘ओपन बुक’ परीक्षा पर विचार करने को भी कहा।

कोविड-19 की वजह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात रेखांकित करते हुए कोठारी ने कहा कि उन्हें एक साल के अंतराल की अनुमति दी जानी चाहिए या परीक्षा दो बार कराई जानी चाहिए।

बारहवीं कक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कोठारी ने कहा, ‘‘छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई जानी चाहिए। अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से छात्रों को कुछ विकल्प दिए जा सकते हैं।’’

एसएसयूएन ने छात्रों को वैकल्पिक प्रश्न देने तथा उन्हें घर से परीक्षा देने की अनुमति प्रदान करने या केवल दो-तीन विषयों की परीक्षा लेने जैसे कई विकल्प सुझाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो