लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दसवीं कक्षा के छात्र ने ग्यारहवीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला इलाके में 17 वर्षीय एक स्कूली छात्र की उसी के स्कूल में पढ़ने वाले एक अन्य छात्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को ओखला के तेहखंड इलाके में एक सरकारी स्कूल के बाहर हुई।

मामले के अनुसार, किशोर ने कथित तौर पर आरोपी की मां को गाली दी थी और जब उसने माफी नहीं मांगी तो आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया है। घटना के समय दोनों ही किशोर स्कूल की वर्दी में थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले में मारा गया किशोर 11वीं कक्षा का छात्र था और आरोपी ने उसे तीन बार चाकू मारा। उन्होंने कहा कि किशोर को गंभीर हालत में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला कि 15 वर्षीय आरोपी भी उसी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है और उसने 17 वर्षीय किशोर पर उस समय हमला किया जब छुट्टी होने के बाद वह स्कूल के बाहर घूम रहा था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos