लाइव न्यूज़ :

कक्षा दसवीं परिणाम: 100 प्रतिशत उत्तीर्ण वाले दिल्ली सरकार के स्कूलों की संख्या पांच गुना अधिक

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के नतीजों के मंगलवार को घोषित किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली सरकार के स्कूलों के 180 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 100 प्रतिशत उत्तीर्ण वाले स्कूलों की संख्या पिछले साल की तुलना में पांच गुना अधिक है।

इस साल कुल 750 स्कूलों ने 100 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले स्कूलों की संख्या पिछले साल के 147 के आंकड़े से पांच गुना अधिक है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आज 10वीं कक्षा के नतीजे आए हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों के नतीजे 97.52 प्रतिशत हैं। हमारे 186 बच्चों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए हैं। बच्चों, उनके माता-पिता और टीम एजुकेशन को बहुत बहुत बधाई।’’

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 2.30 लाख अभ्यर्थियों में से 5,419 को कंपार्टमेंट में रखा गया है, जबकि 300 को आवश्यक ‘रिपीट’ श्रेणी में रखा गया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मुझे सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम पर गर्व महसूस हो रहा है। यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल के कारण है कि हमारे सरकारी स्कूल देश में एक उदाहरण स्थापित कर रहे हैं।’’

सीबीएसई की 10वीं कक्षा के मंगलवार को घोषित परिणामों में अब तक के सर्वाधिक 99.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। दिल्ली क्षेत्र में 98.07 प्रतिशत छात्र उतीर्ण हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए