लाइव न्यूज़ :

मेरठ में नौवीं कक्षा के छात्र की सहपाठी ने गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: March 31, 2021 23:18 IST

Open in App

मेरठ, 31 मार्च उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के बहसूमा कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज के बाहर कक्षा नौ के छात्र ने अपने ही सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी। खून से लथपथ घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना की वजह प्रेम प्रसंग सामने आई है।

थाना बहसूमा प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि बहसूमा कस्बे के फिरोजपुर गांव निवासी कक्षा नौ का छात्र नितिन (13) नगर के नवजीवन इंटर कॉलेज में अपना रिजल्ट लेने के लिए गया था। जैसे ही वह कॉलेज से रिजल्ट लेकर बाहर निकला तो उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाले वंश पुत्र मूलचंद निवासी अकबरपुर सादात ने उसके सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल छात्र को मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तिनापुर सीएससी में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि छात्र की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक नितिन के पिता ने आरोपी वंश के विरुद्ध तहरीर दी है।

थाना प्रभारी के अनुसार प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में गोली मारने की बात सामने आयी है। घटना के बाद आरोपी वंश के घर दबिश दी गई, लेकिन वह घर से फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू