लाइव न्यूज़ :

कक्षा 12वीं: दिल्ली सरकार के 100 प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों की संख्या दोगुनी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के शुक्रवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली सरकार के स्कूलों के 880 से अधिक विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 100 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत वाले स्कूलों की संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुना से अधिक है।

इस साल कुल 875 स्कूलों ने 100 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले स्कूलों की संख्या पिछले साल के 396 के आंकड़े से दोगुना से भी ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.96 प्रतिशत रहा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार के स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई। टीम दिल्ली एजुकेशन को बधाई..यह ऐतिहासिक है!’’

दिल्ली के 13 सरकारी स्कूलों का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। सरकारी स्कूलों के 1.58 लाख अभ्यर्थियों में से 64 की कंपार्टमेंट आई है, जबकि पांच को आवश्यक ‘रिपीट’ श्रेणी में रखा गया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर कहा, ‘‘12वीं कक्षा के हमारे सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम पर बधाई। मुझे आप पर बहुत गर्व है क्योंकि आप असाधारण परिस्थितियों से उभर कर सामने आये हैं।’’

सीबीएसई ने शुक्रवार को घोषित इस साल के 12वीं कक्षा के परिणामों में अब तक का सबसे अधिक 99.37 उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जिसमें लड़कियों ने 0.54 प्रतिशत के मामूली अंतर से लड़कों को पछाड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए