लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर एयर होस्टेस प्रशिक्षु को परेशान करने के आरोप में 12वीं का छात्र पकड़ाया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 13:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली में 12वीं के एक छात्र को 20 वर्षीय महिला को यौन संबंध बनाने के लिए सोशल मीडिया साइट पर उसका उत्पीड़न करने, धमकी देने और उसे परेशान करने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले 17 वर्षीय लड़के की पहचान की। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के कुछ ही घंटे में मामला सुलझा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले का पता बुधवार को उस वक्त चला जब महिला ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत की और आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर कोई उसे परेशान करता है और सोशल मीडिया पोर्टल के मैसेंजर में उसे अश्लील सामग्री भेजकर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है। महिला एयर होस्टेस का प्रशिक्षण ले रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी फर्जी ईमेल बनाकर उसे मेल भी भेजता था। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले तीन चार दिनों से इस कथित प्रोफाइल यूजर की हरकत से ‘‘बेहद प्रताड़ित’’ महसूस कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सत्यसुंदरम ने बताया, ‘‘शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 (परेशान करने, पीछा करने), 506 (डराने धमकने के लिए दंडित करने), 509 (महिला की गरिमा को भंग करने वाले शब्दों, हावभाव या कृत्य करने) के तहत जगत पुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।’’

पुलिस ने बताया कि ईमेल आईडी और इंस्टाग्राम चलाने के लिए जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा था उसे बरामद कर लिया गया है और आरोपी को किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा