लाइव न्यूज़ :

कक्षा 10वीं के नतीजे : 98 प्रतिशत से ज्यादा छात्र सफल, निजी स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सीबीएसई की कक्षा 10वीं के नतीजे में दिल्ली क्षेत्र में 98.07 प्रतिशत छात्र उतीर्ण हुए। इस तरह पिछले साल की तुलना मे 12 प्रतिशत अधिक विद्यार्थी सफल हुए।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा मंगलवार को घोषित नतीजे में लड़कियों की सफलता दर 98.8 प्रतिशत रही जबकि 97.35 प्रतिशत लड़के पास हुए। पिछले साल दिल्ली क्षेत्र में सफलता दर 85.86 प्रतिशत थी।

सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र में पिछले साल सफलता दर 85.79 प्रतिशत थी जो इस बार 97.80 प्रतिशत हो गयी। इसी तरह पश्चिमी क्षेत्र में पिछले साल 85.96 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे थे जबकि इस बार 98.74 प्रतिशत पास हुए। राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अच्छा प्रदर्शन जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) और केंद्रीय विद्यालयों (केवी) ने किया, जिन्होंने दोनों क्षेत्रों में 100 फीसदी के साथ उतीर्ण प्रतिशत दर्ज किया।

दोनों क्षेत्रों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तुलना में निजी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा। दिल्ली पूर्व में निजी स्कूलों में सफलता दर 91.29 प्रतिशत से 99.54 प्रतिशत हो गयी। जबकि दिल्ली पश्चिम क्षेत्र में सफलता दर 89.09 प्रतिशत से 99.61 प्रतिशत हो गयी।

दिल्ली पूर्वी क्षेत्र में, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 96.80 प्रतिशत छात्र सफल रहे जबकि दिल्ली पश्चिम क्षेत्र में 98.60 प्रतिशत बच्चे कामयाब हुए। इन दोनों क्षेत्रों में पिछले साल सफल होने की दर क्रमश: 81.39 प्रतिशत और 84.89 प्रतिशत थी।

दिल्ली के कुल 750 सरकारी स्कूलों ने इस साल 100 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले स्कूलों की संख्या पिछले साल के 147 के आंकड़े से पांच गुना अधिक है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.52 प्रतिशत रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे