लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कक्षा 10 के छात्र ने सहपाठी को चाकू मारा

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:34 IST

Open in App

बेरहामपुर (ओडिशा), तीन मार्च ओडिशा के गंजाम जिले में कक्षा दस के एक छात्र ने बुधवार को अपने एक सहपाठी को चाकू मार दिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बड़ा बोरसिंगी गांव में स्थित आंचलिक नोडल हाई स्कूल में हुई जब छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

जिला शिक्षा अधिकारी अमूल्य कुमार प्रधान ने कहा कि 15 वर्षीय पीड़ित छात्र को एमकेसीजी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

स्कूल के हेडमास्टर बिजय कुमार साहू ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर छात्र पानी पीने के लिए कक्षा से बाहर निकल रहे थे।

उन्होंने बताया कि झगड़े का मुख्य कारण पता नहीं चल पाया है।

गंगापुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बी दास ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि बच्चों के माता पिता के अनुसार दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू