लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री आवास को लेकर पलामू में संघर्ष, सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: June 12, 2021 00:13 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 11 जून पलामू जिले में शुक्रवार को पिपरा थानाक्षेत्र के बलहा विशुनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाई-भाई में धारदार हथियारों से संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों सात व्यक्ति घायल हो गए जिनमें छह की हालत गंभीर बतायी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर सभी को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां घायलों को भर्ती करने के पूर्व उनका हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक इलाज किया गया।

पुलिस ने बताया कि संघर्ष में दोनों पक्षों में जम कर लाठी और टांगी का प्रयोग किया गया। पुलिस के अनुसार बलहा विशुनपुर में नागदेव यादव के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुई, नागदेव के दो पुत्र विजय यादव और संजय यादव हैं।

पुलिस ने बताया कि बड़े पुत्र विजय ने अपने पिता से प्रधानमंत्री आवास के तहत दोनों भाइयों के हिसाब से एक-एक कमरा बनाने के लिए आग्रह किया लेकिन पिता ने संजय के लिए ही आवास योजना पूर्ण करने की बात कही जिससे विवाद बढ़ गया और इसने मारपीट का रूप धारण कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मारपीट में विजय यादव, उसकी पत्नी गीता देवी, पुत्री गुड्डी कुमारी और पूजा कुमारी, जबकि दूसरे पक्ष से संजय यादव, उसकी पत्नी अनिता देवी और पुत्र मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे