लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय समर्थकों के निशाने पर सिंघार, मंत्री पर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 6, 2019 03:19 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘जिस ढंग से कमलनाथ सरकार में कारनामे हो रहे हैं, उससे प्रदेश का विकास व जनता का कल्याण रुक गया है। चारों तरफ केवल लूट मची है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने उमंग सिंघार को सुविधाभोगी शख्स बताया।पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में सिंघार ने यह भी दावा किया था दिग्विजय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को ‘‘अस्थिर’’ करने की कोशिश कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में सत्तारुढ़ कांग्रेस के विभिन्न गुटों में पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार द्वारा पार्टी नेता दिग्विजय को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे गए पत्र से खफा दिग्विजय समर्थकों ने गुरुवार को मंत्री पर निशाना साधा और उन पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

दिग्विजय के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने उमंग सिंघार को सुविधाभोगी शख्स बताया। अग्रवाल ने कहा, ‘‘उन्होंने कभी भाजपा के खिलाफ संघर्ष नहीं किया। इसके विपरीत अपनी हरकतों और कार्यो से साजिश करते हुए हमेशा भाजपा को फायदा पहुंचाया है।’’

इस सप्ताह की शुरुआत में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को ‘‘ब्लैकमेल’’ करने का आरोप लगाया था। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में सिंघार ने यह भी दावा किया था दिग्विजय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को ‘‘अस्थिर’’ करने की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय के करीबी अग्रवाल ने कहा, ‘‘मैं जमुना देवी का करीबी रहा हूं और सिंघार को भी करीब से देखा है।

शिवराज सिंह के खिलाफ डम्पर की लड़ाई में भी उमंग ने सौदेबाजी कर अपनी जेब भरी और लड़ाई को कमजोर बनाया। भाजपा सरकार के समय विपक्ष के विधायक के रुप में उन्होंने भाजपा के खिलाफ कोई लड़ाई नहीं लड़ी और न ही विधानसभा में भाजपा सरकार के खिलाफ कभी अपना मुंह खोला।’’ उन्होंने कहा कि जमुना देवी के दिग्विजय सिंह के साथ मतभेद थे, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर उनके खिलाफ कभी बात नहीं की।

दूसरी ओर सिंघार गुरुवार को मीडिया से दूर ही रहे । इससे पहले बुधवार को, सिंघार ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने और पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया से बात करने के बाद अपना रुख नरम कर लिया। सिंघार ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘पार्टी मजबूत है। मैंने पार्टी के सामने अपने विचार रखे, सीएम के साथ बैठक की और बाबरिया जी से भी बात की। मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।’’

कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया और भोपाल के बरखेड़ी क्षेत्र में सिंघार का पुतला जलाया। इन कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के पक्ष में नारे भी लगाए। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘जिस ढंग से कमलनाथ सरकार में कारनामे हो रहे हैं, उससे प्रदेश का विकास व जनता का कल्याण रुक गया है। चारों तरफ केवल लूट मची है और एक-दूसरे को कौन कैसे मारे, इसी में सब लगे हैं। मेरे प्रदेश को भगवान बचाए,बस यही प्रार्थना करता हूं।’’ 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे