लाइव न्यूज़ :

लोहे के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों में झड़प, एक घायल

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:25 IST

Open in App

मुंबई, तीन अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई इलाके में लोहे की छड़ों के अवैध व्यवसाय को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गयी जिससे इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया । पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह इयानुल हक नामक एक व्यवसायी अपने साथियों के साथ किसी विवाद के मामले में कलम्बोली स्थित अपने पार्टनर इम्तियाज खान के गोदाम पर पहुंचा और उसके कर्मचारियो के साथ मार पीट की ।

उन्होंने बताया, ‘‘इसके बाद हक और उसके साथी वाशी स्थित खान के आवास पर पहुंचे और उसके परिजनों को धमकाया । जब खान को इस बारे में पता चला तो उसने और उसके साथियों ने हक का पीछा किया । उन लोगों ने हक को जमकर पीटा और खारघर में एक डिवाइडर पर उसे खून से लथपथ अवस्था में छोड़ दिया । हक के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और इसके बाद उसकी जान बची ।’’

अधिकारी ने बताया कि कलम्बोली पुलिस ने खान पर हमला करने के आरोप में हक और उसके लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । बाद में खारघर पुलिस ने खान और उसके कुछ संबंधियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से अब तक गिरफ्तारियां नहीं हुयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक शत्रुघ्न माली ने बताया, ‘‘हक के बयान के आधार पर हमने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हक ने पुलिस को बताया कि उस पर लोहे की छड़ से हमला किया गया है। शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों लोहा माफिया का हिस्सा हैं । हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है।’’

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हक, खान और कुछ अन्य लोग लोहे की छड़ों के अवैध व्यवसाय में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है