लाइव न्यूज़ :

दो गिरोहों के बीच भिड़ंत, घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर पश्चिम दिल्ली के ख्याला में दो गिरोहों के बीच झडप में पिछले दिनों घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जसकरण के रूप में हुई है और वह ग्रंथी जरनैल सिंह का बेटा था और एक आपराधिक मामले में शामिल था।

पुलिस ने जसकरण की मौत के सिलसिले में अज्जू उर्फ सादिक एवं रमेश को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से आग्नेयास्त्र एवं कारतूस बरामद किए गए थे।

पुलिस के अनुसार सोमवार को रात नौ बजकर 13 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को रघुबीर नगर में गोलीबारी की जानकारी मिली। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि तीन व्यक्तियों- जसकरण, हीरा और फिरोज ने सचिन मनचंदा उर्फ बंटी एवं फतेह पर गोलियां चलायीं। बंटी की जांघ एवं फतेह के पेट में गोली लगी।

पुलिस के मुताबिक बंटी और फतेह के गिरोह के अन्य सदस्यों ने जसकरण एवं उसके दोस्त फिरोज को पकड़ लिया । जसकरण इस मारपीट में बुरी तरह जख्मी हो गया वहीं फिरोज के पेट में गोली लगी।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को जसकरण की एक अस्पताल में मौत हो गयी जबकि फिरोज धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। उन दोनों का तीसरा साथी हीरा फरार है। दोनों गिरोह के बीच पुरानी दुश्मनी है।

दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस झड़प का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ ख्याला में कथित गिरोह प्रतिद्वंद्विता की स्तब्ध करने वाली घटना । ग्रंथी जरनैल सिंह जी के बेटे को बेरहमी से पीटा गया और जान ले ली गयी। मैंने पुलिस उपायुक्त से कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने मुझे बताया कि हमलावरों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है एवं धारा 302 इस मामले में जोड़ी जाएगी।’’

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह