लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू नायडू के घर के बाहर तेदेपा-वाईएसआरसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:20 IST

Open in App

अमरावती, 17 सितंबर सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तेदेपा प्रमुख और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू के उंदावल्ली स्थित आवास के बाहर धक्का-मुक्की की और एक दूसरे पर आरोप लगाये । इसके बाद पुलिस ने स्थिति को शांत कराने के लिए लाठीचार्ज किया।

विधायक जे रमेश के नेतृत्व में वाईएसआरसी कार्यकर्ताओं ने तेदेपो सुप्रीमो के आवास के बाहर रैली का आयोजन किया था। पूर्व मंत्री सी अय्यन्नापत्रुदु द्वारा मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के ख़िलाफ़ की गई टिप्पणी को लेकर यह रैली आयोजित हुई थी।

पुलिस ने बताया कि उच्च सुरक्षा क्षेत्र में स्थित इस आवास के निकट कार्यकर्ता जुटे थे। समूहों को शांत कराने के लिए पुलिस लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा और विधायक को हिरासत में लेकर वहां से ले जाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। तेदेपा के एक नेता की कार का शीशा वाईएसआरसी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित पथराव में टूट गया। विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिलने पर तेदेपा के कार्यकर्ता अपने पार्टी प्रमुख के आवास पर जमा हो गए थे। तेदेपा विधायक गड्डे राममोहन और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौके पर पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर