लाइव न्यूज़ :

मथुरा में गोवंश तस्करों और ग्रामीणों के बीच झड़प,एक की मौत

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:30 IST

Open in App

मथुरा, पांच जून उत्तर प्रदेश के तुमौला गांव में कथित तौर पर गोवंश तस्करों और ग्रामीणों के बीच हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा छह लोग घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को कुछ तस्कर गाड़ी में छह गोवंश लेकर बुलंदशहर से हरियाणा के मेवात जा रहे थे तभी कोसीकलां के गांव तुमौला के पास ग्रामीणों ने उन्हें रोका, इसके बाद दोनों पक्षोंके बीच भिड़ंत हो गई।

उन्होंने बताया कि भिड़ंत में दोनों ओर से गोलियां भी चलीं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और गोवंश को आजनौख की गौशाला भेज दिया गया है।

एक अन्य मामले में बरसाना पुलिस ने दो गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दस गौवंश छुडा़ए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू