त्रिपुरा में ब्रू समुदाय और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, 13 घायल

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:28 IST2021-07-27T22:28:45+5:302021-07-27T22:28:45+5:30

Clashes between Bru community and locals in Tripura, 13 injured | त्रिपुरा में ब्रू समुदाय और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, 13 घायल

त्रिपुरा में ब्रू समुदाय और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, 13 घायल

अगरतला, 27 जुलाई मिजोरम के विस्थापित ब्रू समुदाय के लोगों और उत्तर त्रिपुरा जिले में कास्को ब्रू शिविर के पास स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प में 13 जनजातीय लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिले के पुलिस प्रमुख भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि मिजोरम से आए कुछ विस्थापित ब्रू लोगों ने दामछेरा ब्लॉक में शिविर में शरण ली थी और सड़क किनारे दुकान चला रहे थे। उन्होंने कहा कि चराई और हलम समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। दुकानदारों ने दुकान बंद नहीं की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई।

चक्रवर्ती ने कहा, “कहासुनी के बाद रविवार को ब्रू और स्थानीय जनजातीय लोगों ने डंडों और ‘दाओ’ (छुरा) से एक दूसरे पर हमला किया, जिसमें 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने हवा में गोली चलाई और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।”

क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। चक्रवर्ती ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Clashes between Bru community and locals in Tripura, 13 injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे