केरल के त्रिशूर में भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, एक घायल

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:14 IST2021-05-30T18:14:52+5:302021-05-30T18:14:52+5:30

Clashes between BJP workers in Thrissur, Kerala, one injured | केरल के त्रिशूर में भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, एक घायल

केरल के त्रिशूर में भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, एक घायल

त्रिशूर, 30 मई केरल के त्रिशूर जिले के वडनापल्ली में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक कार्यकर्ता को चाकू मार दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घायल भाजपा कार्यकर्ता की उम्र 30 साल से नीचे बताई जा रही है और उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू मारने वाला व्यक्ति आपराधिक पृष्ठभूमि का है।

पुलिस के मुताबिक, यह झड़प हाल में सामने आए हवाला मामले में पार्टी नेताओं के कथित तौर पर शामिल होने के सिलसिले में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर हुई।

पुलिस ने बताया कि घायल भाजपा कार्यकर्ता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Clashes between BJP workers in Thrissur, Kerala, one injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे