लाइव न्यूज़ :

मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

By भाषा | Updated: December 29, 2020 14:46 IST

Open in App

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल), 29 दिसंबर भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हाल में पार्टी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में रोडशो में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

हालांकि पुलिस ने कहा कि लोगों के एक समूह और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।

स्थानीय भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि हमले में पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा, ‘‘हमारे कुछ कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

इस घटना पर अधिकारी ने कहा, ‘‘तृणमूल को इसका परिणाम भुगतना होगा। मैं इसे हल्के में नहीं लूंगा।’’

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि दावा किया कि घटना में उसका कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos