लाइव न्यूज़ :

उर्स में शामिल होने जा रही भीड़ और पुलिस के बीच झड़प

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:54 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), चार अक्टूबर बरेली शहर में सोमवार को प्रतिबंधित रास्ते पर जाने से रोकने पर उर्स में शामिल होने जा रहे लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। भीड़ के पथराव करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे भगदड़ मच गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आला हजरत दरगाह से जुड़े उर्स-ए-रजवी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इस बीच, कुछ शरारती तत्व बैरिकेडिंग तोड़कर कालीबाड़ी मार्ग से जाने लगे, पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

उन्होंने बताया कि इससे बाजार में भगदड़ मच गई। पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। हालात अब सामान्य हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारादरी क्षेत्र स्थित श्यामगंज किराना बाजार चौराहा- कालीबाड़ी मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया था। इससे नाराज लोगों का कहना था कि वे हमेशा से इसी रास्ते से जाते हैं लेकिन बिना सूचना के बंद कर दिया है। इसको लेकर तकरार हो गई।

बहरहाल, पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान