लाइव न्यूज़ :

RJD में वर्चस्व को लेकर तेजप्रताप और तेजस्वी में ठनी रार, आगामी विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा असर?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 6, 2019 08:20 IST

तेजप्रताप जहानाबाद में उनके समर्थक को टिकट न देने और सारण में उनके ससुर चंद्रिका राय को उम्मीदवार बनाने से नाराज हैं।

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में व्याप्त कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। उनके दोनों पुत्र पार्टी में वर्चस्व को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी जहां पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं, वहीं बड़े पुत्र तेजप्रताप खुलकर पार्टी के दो प्रत्याशियों का विरोध कर रहे हैं। तेजप्रताप ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी में ऐसा ही चिलता रही तो वे विधानसभा चुनाव में भी हस्तक्षेप करेंगे।

दरअसल, तेजप्रताप जहानाबाद में उनके समर्थक को टिकट न देने और सारण में उनके ससुर चंद्रिका राय को उम्मीदवार बनाने से नाराज हैं। तेजप्रताप का कहना है कि पता नहीं किसके इशारे पर लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारा हुआ है। इसके लिए तेजस्वी दोषी नहीं हैं, लेकिन वे गलत लोगों से घिर गए हैं। तेजप्रताप के इस बयान पर राबड़ी देवी का कहना है कि दोनों भाई एक हैं और दोनों में कोई गलतफहमी नहीं है। 

तेजप्रताप को नहीं मिली जगह

तेजप्रताप को रविवार चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी के साथ गोपालगंज जाना था, लेकिन उन्हें हेलीकॉप्टर में जगह नहीं मिली। इससे नाराज तेजप्रताप घर लौट गए। 

लालू प्रसाद के खिलाफ साजिशः राबड़ी

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बिहार की जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि लालू को तानाशाहों द्वारा इसलिए प्रताड़ित किया जा रहा कि उन्होंने वंचित और उपेक्षित वर्गों के लड़ाई लड़ी।

टॅग्स :आरजेडीतेज प्रताप यादवबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया