लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में शिवसेना, राणे समर्थकों के बीच झड़प

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:53 IST

Open in App

मुंबई, 19 जून महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कुदाल में शनिवार को शिवसेना के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिवसेना के समर्थकों और भाजपा सांसद नारायण राणे के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवसेना के स्थानीय विधायक वैभव नाइक और उनके समर्थकों ने पार्टी के स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था और यहां शनिवार सुबह कुदाल में वे एक पेट्रोल पंप पर ईंधन खरीदने आए वाहन मालिकों को पैसे बांट रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य एवं शिवसेना के पूर्व नेता नारायण राणे का करीबी पंप का संचालन करता है।

अधिकारी ने बताया कि भाजपा समर्थक वहां एकत्र हो गए और नाइक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे जिससे उनके बीच तीखी बहस और झड़प हुई। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया। उन्होंने बताया कि नाईक और उनके समर्थकों ने पास के ही एक अन्य पेट्रोल पंप पर उसी कार्यक्रम का आयोजन किया।

उन्होंने बताया कि कुदाल पुलिस थाने में शिवसेना विधायक और उनके 12 समर्थकों और भाजपा के आनंद शिरवाइकर और 20 अन्य लोगों के खिलाफ गैरकानूनी ढंग से एकत्र होने, लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत और कोविड-19 से संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित