लाइव न्यूज़ :

सम्भल में रोडवेज बस और टैंकर के बीच भिडंत, आठ लोगों की मौत, 21 घायल

By भाषा | Updated: December 16, 2020 14:57 IST

Open in App

सम्भल (उप्र) 16 दिसंबर जिले के धनारी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कोहरे के चलते रोडवेज की बस और गैस टैंकर की भिडंत हो गई जिसमे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 21 लोग घायल हुए हैं जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जिले के आलाधिकारी मौके पर राहत बचाव कार्य में लगे है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने बताया कि सम्भल के धनारी में हुई रोडवेज बस और गैस टैंकर की टक्कर में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया था कि दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई है जबकि लगभग 25 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। उक्त घटना में पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ है व मौके पर बचाव और राहत कार्य चल रहा है।

लखनऊ में सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos