हरियाणा के यमुनानगर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प

By भाषा | Updated: July 10, 2021 22:30 IST2021-07-10T22:30:08+5:302021-07-10T22:30:08+5:30

Clash between farmers and police in Haryana's Yamunanagar | हरियाणा के यमुनानगर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प

हरियाणा के यमुनानगर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प

यमुनानगर, 10 जुलाई हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को किसानों के एक समूह और पुलिस के बीच तब झड़प हो गई जब किसान अवरोधकों को हटाकर राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे।

इस झड़प में कुछ किसानों और पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। बाद में, पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया।

परिवहन मंत्री को यमुनागर के जगाधरी में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करना था।

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अवरोधकों को हटकार बैठक स्थल की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Clash between farmers and police in Haryana's Yamunanagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे