लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवकों के बीच झड़प, तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: February 22, 2021 23:33 IST

Open in App

मेरठ, 22 फरवरी मेरठ से सटे मुजफ्फरनगर जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र के सोरम गांव में सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान का कुछ लोगों ने विरोध किया जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता और विरोध कर रहे लोग आपस में भिड़ गए। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।

इलाके के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता एवं पूर्व मंत्री योगराज सिंह घटना में घायल हुए तीन लोगों को लेकर थाने आए थे, उन्हें मामूली चोटें आई थीं और तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

रालोद नेताओं का आरोप है कि सोरम गांव में एक कार्यक्रम में गए बालियान का विरोध करने वालों की पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों ने बालियान का विरोध कर रहे युवकों की पिटाई की जिसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ।

संजीव बालियान के जाने के बाद सोरम गांव में पंचायत हुई। पंचायत में कहा गया कि हमला करने वाले केंद्रीय मंत्री के साथ ही थे।

झड़प के बाद रालोद नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट किया,‘‘ सोरम गांव में बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच संघर्ष हुआ है। कई लोग घायल हैं। किसान के पक्ष में बात नहीं होती तो कम से कम व्यवहार तो अच्छा रखो। किसान की इज़्ज़त तो करो। इन कानूनों के फायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गांववाले?’’

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने ट्वीट किया,‘‘ आज जब सोरम में स्वर्गीय श्री राजबीर सिंह जी की शोकसभा एवं रस्म पगड़ी में शामिल हुआ तो राष्ट्रीय लोकदल के पांच-छह नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी और गाली गलौज की। इस पर स्थानीय निवासियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और वहां से भगा दिया। लोकदल पार्टी ने जिस तरह से किसानों की आड़ में आपसी भाईचारा खराब करने का प्रयास किया वह निंदनीय है।’’

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री मैराजुउदीन अहमद ने घटना पर कहा कि इस लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos