त्रिपुरा में भाजपा और माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, माकपा विधायक घायल

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:52 IST2021-06-28T16:52:13+5:302021-06-28T16:52:13+5:30

Clash between BJP and CPI(M) workers in Tripura, CPI(M) MLA injured | त्रिपुरा में भाजपा और माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, माकपा विधायक घायल

त्रिपुरा में भाजपा और माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, माकपा विधायक घायल

अगरतला, 28 जून दक्षिण त्रिपुरा जिले में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल के समर्थकों के बीच झड़प में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के एक विधायक सहित कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी। आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ माकपा ने रविवार को राजनगर में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की थी।

बेलोनिया के उप मंलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सौम्य देववर्मा ने बताया कि भाजपा ने भी अपने कार्यकर्ताओं को सड़क के किनारे एकत्र कर लिया और वे नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बताया ,‘‘ दोनों ओर से नारेबाजी होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाई और आंसू गैस से गोले दागे।’’

इस झड़प में विधायक सुधान दास और त्रिपुरा स्टेट रायफल्स का एक जवान सहित 12 लोग घायल हो गए। माकपा ने एक बयान जारी करके कहा कि दास और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

वहीं भाजपा प्रवक्ता नवेन्दु भट्टाचार्य ने कहा कि इस घटना में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रंजीत सरकार सहित कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी दल ने सभा अथवा रैली करने की अनुमति नहीं ली थी यद्यपि क्षेत्र में अशांति की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। स्थिति अब सामान्य है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Clash between BJP and CPI(M) workers in Tripura, CPI(M) MLA injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे