लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे बड़े परिवार का दावा, उसके मुखिया अब भी जिंदा, अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:54 IST

Open in App

आइजोल, 14 जून दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया के रूप में माने जाने वाले मिजोरम के जियोनघाका उर्फ ​​​​जियोन-ए को अंतिम सांस लिए हुए 36 घंटे से अधिक समय हो गया है, लेकिन उनके प्रियजन उन्हें अलविदा कहने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं, क्योंकि उनका दावा है कि वह अभी भी ज़िंदा हैं।

बक्तांग गांव में 76 वर्षीय जियोनघाका की 39 पत्नियां, 90 से अधिक बच्चे और कम से कम 33 पोते-पोतियां हैं, जो एक विशाल चार मंजिला घर में रहते हैं। ये एक धार्मिक संप्रदाय लाल्पा कोहरान थार से ताल्लुक रखते हैं, जिसमें पुरुषों को बहुविवाह की अनुमति होती है।

उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित जियोन-ए को रविवार को आइजोल के ट्रिनिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने जोर देकर कहा कि उनका शरीर गर्म है और उनकी नब्ज अभी भी चल रही है।

लाल्पा कोहरान थार के सचिव जैतिनखुमा ने कहा कि अस्पताल से घर लाए जाने के बाद जियोन की नाड़ी फिर से चलने लगी।

उन्होंने कहा, "उनका (जियोन-ए) शरीर अभी भी गर्म है। उनके परिवार के सदस्य और बक्तांग गांव के चुआंथार के लोग उन्हें ऐसी परिस्थितियों में नहीं दफना सकते।"

चुआंथार ग्राम परिषद के अध्यक्ष रामजुआवा के अनुसार, 433 परिवारों के 2,500 से अधिक सदस्य संप्रदाय का हिस्सा हैं, जिसकी स्थापना लगभग 70 साल पहले जियोन-ए के चाचा ने की थी। संप्रदाय के अधिकतर सदस्य जीवन यापन के लिए बढ़ई का काम करते हैं।

रामजुआवा ने कहा, "वे सभी उनका काफी सम्मान करते हैं, और जब तक वे आश्वस्त नहीं हो जाते कि वह इस दुनिया से जा चुके हैं, तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं करना चाहेंगे।"

मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने रविवार को जियोन-ए की मौत को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की थी, और ट्वीट किया था, "भारी मन से मिजोरम ने मिस्टर जियोन-ए (76), जिसे दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया माना जाता है, को विदाई दी... उनकी आत्मा को शांति मिले।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ललथनहवला और जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा सहित अन्य ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

बक्तांग में जियोन-ए की चार मंजिला हवेली एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल