लाइव न्यूज़ :

चोकसी के कथित अपहरण में हमारे शामिल होने के दावे ‘पूरी तरह बकवास’ : डोमिनिका के प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: July 2, 2021 10:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूज़वेल्ट स्केरिट ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के कथित अपहरण में उनकी सरकार के शामिल होने के दावों को ‘‘पूरी तरह से बकवास’’ करार दिया है। स्थानीय मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का 23 मई को एंटीगुआ एवं बारबुडा से कथित तौर पर अपहरण कर डोमिनिका ले जाया गया था।

‘डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन’ की खबर के अनुसार, स्केरिट ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम ‘एन्नो पैले’ (चलो बात करते हैं) में कहा कि सरकार चोकसी के संबंध में अदालत को उसकी कार्यवाही पूरी करने देगी और साथ ही आश्वासन दिया कि उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों का सम्मान किया जाएगा।

खबर के अनुसार, स्केरिट ने पड़ोसी देश एंटीगुआ एवं बारबुडा से चोकसी के अपहरण को लेकर भारत और डोमिनिका सरकार के बीच सांठगांठ से इनकार कर दिया है। चोकसी भारत से भागने के बाद 2018 से बतौर नागरिक एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा था।

‘डोमनिका न्यूज ऑनलाइन’ ने खबर में स्केरिट के हवाले से कहा, ‘‘ डोमिनिका सरकार और एंटीगुआ की सरकार के भारत के साथ सांठगांठ की खबरें पूरी तरह बकवास है। हम खुद को इस तरह के कृत्यों, ऐसी गतिविधियों में कभी शामिल नहीं करते, बिल्कुल भी नहीं। मेरा मतलब है कि यह बेतुका है और हम इसका खंडन करते हैं..’’

उन्होंने कहा, ‘‘ क्या यह एक स्थानीय नागरिक के लिए उचित होगा जो डोमिनिका में किसी की हत्या करे और दूसरे देश में भाग जाए। उसे पकड़ने और आरोपों का सामना करने के लिए डोमिनिका वापस भेजने के बजाय उसे आजाद घूमने की अनुमति दी जाए।’’

स्केरिट ने चोकसी पर आरोपों के संबंध में अमेरिका द्वारा वांछित डोमिनिका के एक नागरिक का हवाला दिया जिसकी प्रत्यर्पण की कार्यवाही अदालतों में चल रही है। स्केरिट ने कहा कि देश इस आधार पर लोगों के साथ अलग-अलग व्यवहार नहीं कर सकता कि उनके पास कितना पैसा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी कानून के अधीन आते हैं, चाहे हम किसी भी पद पर हों या हमारे पास कितना पैसा हो या ना हो। मेरा मानना है कि ऐसी स्थिति में .... डोमिनिका को इस व्यक्ति को गिरफ्तार करने और अदालत के समक्ष पेश करने का अधिकार है। अदालत को इस पर फैसला करने दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां डोमिनिका में चोकसी के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन एक युवा लड़का ग्रैंड बे भी है...अमेरिकी सरकार ने सेंट थॉमस में अपराध को अंजाम देने के आरोपों में उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है और हम उसे पकड़ने के लिए बाध्य हैं। पुलिस ने डीपीपी (लोक अभियोजन निदेशक) के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है और उसकी प्रत्यर्पण सुनवाई तक उसे जेल में हिरासत में रखा गया है।’’

खबर के अनुसार, डोमिनिका में चोकसी के वकील जस्टिन साइमन ने दावा किया कि ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस, जिसे स्कॉटलैंड यार्ड के नाम से जाना जाता है, उसने चोकसी के साथ उत्पीड़न और उसके अपहरण के आरोपों की जांच शुरू कर दी है क्योंकि वहां के नागरिक कथित तौर पर साजिश का हिस्सा थे।

साइमन ने पत्रकारों से कहा कि अगर डोमिनिका या एंटीगुआ कथित साजिश में शामिल पाए गए तो इसके अंतरराष्ट्रीय निहितार्थ होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो