लाइव न्यूज़ :

सीजेआई ने महामारी के दौरान न्यायिक कार्यों की समीक्षा की, अदालतों में रिक्तियों पर भी चर्चा की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 00:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण ने महामारी के दौरान अदालतों में न्यायिक कार्यों की समीक्षा के लिए पहली बार बुलाई गई ऑनलाइन बैठक में उच्च न्यायालय में रिक्तियों पर भी चर्चा की और रिक्त पदों भरने की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया।

सीजेआई ने महामारी के दौरान उच्च न्यायालयों और अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायिक कार्यों की समीक्षा के लिए एक और दो जून को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के साथ ऑनलाइन संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खराब अवसंरचना और डिजिटल विभाजन की समस्या को रेखांकित करते हुए न्याय देने में इन्हें ‘प्रमुख बाधा’ करार दिया।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि न्यायमूर्ति रमण ने पूरे देश में स्थायी वीडियो कांफ्रेंस सुविधा के साथ आधुनिक अदालत परिसर बनाने के लिए राष्ट्रीय न्यायिक आधारभूत संरचना निगम का गठन करने का सुझाव दिया।

न्यायमूर्ति रमण द्वारा रिक्तियों को भरने की कोशिश हाल के खबरों के मद्देनजर अहम है। सरकारी सूत्रों के हवाले से इनमें कहा गया था कि पदों को भरने के लिए शीर्ष अदालत के कोलेजियम की अनुशंसा का इंतजार है।

गौरतलब है कि देश में स्थापित 25 उच्च न्यायालयों में न्यायधीशों के कुल 1080 पद हैं लेकिन एक मई को न्याय विभाग की वेबसाइट के मुताबिक केवल 660 न्यायाधीश ही कार्यरत हैं और इस हिसाब से 420 पद रिक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो