लाइव न्यूज़ :

सीजेआई ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की पुस्तक का विमोचन किया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर वी रवींद्रन की पुस्तक ‘एनोमलीज इन लॉ एंड जस्टिस’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में सरल शब्दों में कानून की विभिन्न कमियों को दूर करने की आवश्यकता बताई गई है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) ने कहा कि पुस्तक एक आम आदमी को यह समझाने का एक प्रयास है कि कानून और कानूनी व्यवस्था अभी भी विकसित हो रही है और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को हल करने के लिए और अधिक महत्वपूर्ण सोच की आवश्यकता है। उन्होंने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रवींद्रन की प्रशंसा की और कहा कि वह ‘‘कानून के शासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता में दृढ़ विश्वास, नैतिकता की गहरी भावना और विद्वता का एक मिश्रण थे।’’

सीजेआई ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से, न्यायमूर्ति रवींद्रन सरल शब्दों में, कानून में विभिन्न कमियों को दूर करने की आवश्यकता बताते हैं, ताकि आम आदमी न्यायपालिका और कानूनी व्यवस्था में विश्वास न खोए।

पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर सी लाहोटी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यदि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी जाती है, तो उनके पास एक सक्रिय, अनुभवी न्यायाधीश और एक परिपक्व न्यायाधीश होगा। सेवानिवृत्ति की आयु सभी के लिए बढ़नी चाहिए, लेकिन यह उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए समान होनी चाहिए।’’

डिजिटल रूप से आयोजित हुए पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एम एन वेंकटचलैया, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी एन श्रीकृष्ण और वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता